सीतामढ़ी, जनवरी 25 -- बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के बनतारा गांव में एक युवक की हत्या कर शव को भूसा से ढक दिया गया। शनिवार की सुबह मध्य विद्यालय बनतारा उर्दू से सटे पूरब सड़क के किनारे भूसा घर से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। शव को देखकर स्थानीय लोग हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बनतारा निवासी मो. शाबीर के पुत्र मो. शाहबुद्दीन उर्फ काले (27) के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे पर खून के धब्बे मिले हैं। इससे उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक भूसा घर उसी गांव के यासीन बखो का है। शनिवार की सुबह करीब सात बजे उसकी पत्नी शाबरा खातून घर से भूसा लाने गई थी। शव को देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल के नेतृत्व में पहुंची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.