सीतामढ़ी, फरवरी 11 -- बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के हसनपुर बड़हरवा बाजार के समीप सोमवार की शाम बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं उसपर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान हसनपुर बड़हरवा निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र अंकित कुमार (18) के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान उसी गांव के ध्यानी पासवान के पुत्र अंकित पासवान और प्रदीप चौधरी के पुत्र अनिल चौधरी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अपने दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से रघुनाथपुर गांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित होकर चिरान मशीन के सामने सड़क के किनारे रखे लकड़ी के सील से टकरा गई। लकड़ी के सील से बाइक टकराने के बाद तीनों बाइक से लकड़ी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.