लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ और तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को विधायक रोमी साहनी ने आर्थिक सहायता दी। खुशीपुर गांव में बाघ ने एक गरीब परिवार की बिटिया टिंकल गौतम पुत्री अभिमन्यु पर हमला कर उसे मार डाला था। टिंकल अपने बाबा हीरालाल को खाना देने जा रही थी, तभी रास्ते में तेंदुए ने हमला कर दिया। विधायक रोमी साहनी खुशीपुर पहुंचे और बाबा हीरालाल को अपनी ओर से 25,000 रुपए की नकद सहायता दी। इसके बाद विधायक सम्पूर्णानगर की वृन्दावन कॉलोनी पहुंचे। जहां बाघ के हमले से चंद्रिका प्रसाद गौतम की मौत हुई थी। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और मृतक के बेटे विष्णु गौतम को भी 25,000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की। विधायक ने प्रशासनिक और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों मृतकों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.