लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- दुधवा जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचा बाघ लगातार ग्रामीणों के पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। गुरुवार को फिर एक पालतू पशु पर बाघ ने हमला कर मार दिया। लगातार बाघ के हमलों से परेशान बड़ी संख्या में ग्रामीण पशु के शव के साथ पलिया के दुधवा मुख्यालय पर आ पहुंचे और घेराव करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाघ को जल्द पकड़े जाने की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए बाघ को जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण वापस लौटे। बता दें कि दुधवा जंगल से निकलकर बाघ पिछले करीब एक सप्ताह से बसंतापुर कलां क्षेत्र में अपनी चहलकदमी बनाए है। बाघ करीब चार ग्रामीणों के पालतू पशुओं पर हमला कर मार चुका है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार गश्त कर रहा...