रुद्रपुर, जनवरी 15 -- खटीमा। वन विभाग ने बाघ का शिकार हुए बग्घा चौवन निवासी शेर सिंह के परिजनों को तीन लाख की अहैतुक सहायता राशि का चेक सौंपा। सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकार राजेंद्र सिंह मनराल ने बग्घा चौवन पहुंचकर मृतक शेर सिंह के पुत्र होशियार सिंह को चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि शेष राशि समस्त कारवाई पूर्ण होते ही मुहैया करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जंगली जानवर के हमले में जन गंवाने वाले के परिजनों को सहायता राशि 10 लाख रुपए कर दी जाती है।जिसकी 30 प्रतिशत सहायता राशि तत्काल दी जाती है। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से सुरक्षा की गुहार की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्म सिंह दसौनी, मोहन सिंह चुफाल, रविंद्र कुमार, पंकज कुमार, यशपाल राजेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.