लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन विभाग ने बाघ और तेंदुए जैसे वन्यजीवों से ग्रामीणों को अलर्ट करने के लिए नई तकनीक का सफल परीक्षण शुरू कर दिया है। गांव के पास बाघ या तेंदुआ पहुंचते ही खास डिवाइस सायरन के माध्यम से तत्काल चेतावनी देगी, जिससे ग्रामीणों को खतरे की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही वन विभाग भी अलर्ट होगा। यह पहल दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के मझगई रेंज के गांव गुलरा से शुरू हुई है। यहां वन विभाग ने विशेष सेंसर युक्त डिवाइस लगाई है। यह डिवाइस 250 मीटर की दूरी से बाघ या तेंदुए की मौजूदगी का पता लगा लेगी और तुरंत तेज सायरन बजाकर गांव वालों को सतर्क कर देगी। इस डिवाइस को सोलर से जोड़ा गया है, जिससे यह रात को भी बिना बिजली के काम कर सकेगी। यही नहीं, यह डिवाइस वन विभाग के अधिकारियों को भी मोबाइल नोटिफिकेशन भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.