लखीमपुरखीरी, मई 3 -- लखीमपुर। दुधवा ही नहीं, दक्षिण खीरी में भी तेंदुओं का कुनबा बढ़ रहा है। वहीं, बाघों के डर से तेंदुए घने जंगलों को छोड़कर खेत-खलिहानों और बागों तक में ठिकाना बना रहे हैं। उधर वन विभाग उनको पकड़कर वापस जंगल भेजने की मुहिम में जुटा है। दक्षिण खीरी में तीन तेंदुए पकड़कर वापस जंगल भेजे जा चुके हैं। एक और तेंदुए को पकड़ने का अभियान चल रहा है। खीरी के जंगलों में बाघों के साथ ही तेंदुओं का कुनबा भी बढ़ रहा है। चार साल पहले तक टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की संख्या 70 थी, जो अब 100 से ऊपर जाने का अनुमान है। सबसे ज्यादा तेंदुए दुधवा के बफर जोन में हैं। वहीं, दक्षिण खीरी के जंगलों में भी तेंदुओं का कुनबा बढ़ रहा है। पर उनकी संख्या बढ़ने के साथ ही तेंदुओं का बर्ताव भी बदल रहा है। तेंदुए अब घने जंगलों को छोड़कर खेत-खलिहान और बागों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.