बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड-25 के बाघी स्थित पोखर में सालोंभर आसपास के घरों में पूजा-अर्चना करने के बाद कचरे को गिराया जाता है। लोगों में ऐसी धारणा बन गई है कि पूजा के बाद पूजन सामग्री को इधर-उधर न फेंककर साफ पोखर या नदियों में गिराने पर ही पूजा कराने का फल मिलता है। इसी सोच के साथ बाघी, बाघा व आसपास के लोग घरों में पूजा करने के बाद पूजन सामग्रियों को अगले दिन होकर इसी पोखर में गिराते हैं। इससे पोखर का पानी गंदा हो चुका है। वर्तमान स्थिति यह है कि पोखर में अधिक पानी है। वहां स्थायी बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं है। इससे यह घाट खतरनाक बना रहता है। इस घाट पर छठ पूजा के लिए बाघा, बाघी, नागदह, आनंदपुर के अलावा सदर प्रखंड के पचंबा गांव के करीब पांच हजार लोगों की भीड़ जमा होती है। आमलोगों की सुरक्षा के लिहाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.