धनबाद, नवम्बर 16 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य गठन के रजत जयंती व भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बाघमारा प्रखंड कार्यालय के पोलो ग्राउंड में झारखंड के आंदोलनकारियों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद यादव, सीओ गिरिजानन्द किस्कू, प्रखंड प्रमुख गीता देवी उपप्रमुख रंजीत सिंह द्वारा बाघमारा अंचल के 187 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, सम्मान चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संगीत प्रस्तुत किया गया। राज्य आंदोलनकारियों में सम्मानित होने वालों में दयाल महतो, बासुकीनाथ लाला, शिशुपाल महतो, रतिलाल टुडू, गिरधारी महतो, सुभाष चंद्र महतो, शिव शंकर शर्मा...