देवघर, मार्च 18 -- देवघर,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा स्थित एक तालाब से सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति बेहोशी की हालत में बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने 100 डायल पर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नगर पुलिस की गश्ती दल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तालाब से बाहर निकाला। तत्पश्चात, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी पहचान राजकिशोर यादव के रूप में हुई। राजकिशोर यादव जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर का निवासी और समाहरणालय में पियून के पद पर कार्यरत हैं। उनका मोबाइल फोन भी गायब पाया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, राजकिशोर 16 मार्च को अपने भाई सुभाष यादव और भतीजे अरुण यादव के साथ बाघमारा में एक पंचायत के लिए गए थे। पंचायत के बाद शाम 6:00 बजे उनके द्वारा घर लौटने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बाद राजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.