प्रयागराज, जनवरी 25 -- विगत वर्षों की भांति इस साल भी श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में रविवार को शुभ अचला सप्तमी मनाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक संगीत एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। मठ के महंत बलवीर गिरि ने बताया कि सुबह चार बजे ब्रह्ममुहूर्त पर रुद्राभिषेक हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक संगीत 10 बजे और प्रसाद व भंडारा आयोजन दोपहर दो बजे किया गया। महंत के अनुसार बाघंबरी मठ गद्दी की ओर से संचालित श्री विचारा नंद संस्कृत महाविद्यालय में अध्ययनरत बटुक ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान वहां के आचार्य और प्रतिभावान बटुकों को सम्मानित किया गया। वहीं, मठ में महाप्रसाद का वितरण हुआ। अचला सप्तमी के दिन ही श्री विचारा नंद संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.