नैनीताल, जनवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। बागेश्वर में आयोजित उत्तरायणी मेले में दुकान लगाने के लिए जा रहे एक मेला कारोबारी का पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमवार तड़के पाइंस क्षेत्र के पास एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मुजफ्फरनगर निवासी फैजान कुरैशी मेलों में दुकान लगाने का काम करता है। वह रविवार को पिकअप से मेले का सामान लेकर बागेश्वर के लिए रवाना हुआ था। सोमवार को पाइंस क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में फैजान कुरैशी के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि वाहन चालक जमीरउद्दीन बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों की मदद से घायल कारोबारी को बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत पर उसे हायर सेंटर रे...