बागेश्वर, जनवरी 4 -- बद्रीदत्त पांडे परिसर में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में 500 से अधिक एनसीसी कैडेटों प्रतिभाग कर रहे हैं। वह यहां युद्ध के कौशल तथा आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं। शिविर का उद्घाटन कमान अधिकारी सतेंद्र त्रिपाठी ने किया। उन्होंने 81 एनसीसी बटालियन के कैडेट्स को अनुशासन के साथ प्रशिक्षण का लाभ उठाने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों से युवाओं में अनुशासन, आपदा से निपटने की क्षमता और समाज सेवा की भावना का विकास होता है, जो भविष्य में आपात परिस्थितियों में बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। शिविर के दौरान कैडेट्स को युद्ध की परिस्थितियों में आत्मरक्षा, आपदा एवं दुर्घटनाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को युवा आ...