बागेश्वर, फरवरी 14 -- वन आरक्षियों को दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वह लंबे समय से काला फीता बांधकर कार्य कर रहे थे, लेकिन सरकार द्वारा उनकी दो सूत्रीय मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उनकी मांगों को अनदेखा करने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। वन आरक्षियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से काम भी प्रभावित हो रहा है। जंगलों में आग फैलने का खतरा बढ़ गया है। आग पर काबू पाना भी वन विभाग के लिए चुनौती भरा होगा। इस मौके पर चंदन राम, इंद्र सिंह भंडारी, मनोज कुमार, प्रवीण सिंह, चंदन सिंह, अजय कुमार, कविता, सुधीर कुमार, दीवान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.