बागेश्वर, मार्च 2 -- जजी परिसर से लगे पिटकुल के पास रविवार की सुबह एक गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे पिंजरे में कैद किया। पशुपालन विभाग के डॉक्टर उसका इलाज करेंगे उसके बाद उसे प्राकृतिक आवास पर छोड़ा जाएगा। मजियाखेत, आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में पिछले एक महीने से गुलदार आ रहा है। कई बार वह सीसीटीवी में कैद भी हो चुका है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को कई बार दे दी है। लोगों का कहना है कि विभाग ने किसी तरह की गश्त नहीं बढ़ाई। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे जजी परिसर के पास बने पिटकुल पर गुलदार का एक शावक देखा। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे रेस्क्यू के बाद उसे पिंजरे में कैद...