बागेश्वर, अगस्त 11 -- बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा यह तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है। इसके लिए किसी भी दल के पूरे सदस्य नहीं हैं। इसमें अब निर्दलियों की भूमिका अहम होगी। दिन-प्रतिदिन मुकाबला रोचक होता जा रहा है। मालूम हो कि जिला पंचायत के लिए 19 सदस्य हैं। इस बार 18 सीट पर चुनाव हुआ। एक सदस्य पहले ही निर्विरोध चुना गया। मतगणना के बाद नौ सदस्य भाजपा समर्थित जीते। छह कांग्रेस समर्थित तथा चार निर्दलीय जीते हैं। मतगणना से लेकर आज तक अध्यक्ष के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति चल रही है। यदि भाजपा और कांग्रेस से एक भी सदस्य इधर उधर खिसका तो अध्यक्ष बनाना भारी पड़ जाएगा। ऐसे में अब निर्दलियों की भूमिका अहम हो गई है। एक निर्दलीय सदस्य पर सदस्याता गंवाने का खतरा मंडराया हुआ है। कांग्रेस ने इसकी शिकायता सचिव त्रिस्तरीय निकाय पंचायत चुनाव आयोग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.