बागेश्वर, मार्च 10 -- होली के हुड़दंग के दौरान रविवार की रात शराब के नशे में दो लोगों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। विवाद इतना गहराया कि एक ग्रामीण ने एक बुजुर्ग की नाक चबा डाली। घायल बजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र विशन सिंह निवासी गाजली का उसी गांव के 67 वर्षीय खीम सिंह पुत्र धन सिंह के साथ नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में विवाद बढ़ गया। इस दौरान दीवान सिंह ने अपने दांत से खीम सिंह की नाक चबा डाली। इस झगड़े में बुजुर्ग लहुलूहान हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...