बागेश्वर, मार्च 11 -- होली पर्व पर जिले में आपसी विवाद भी बढ़ने लगे हैं। एक दिन पहले ही एक व्यक्ति ने शराब के नशे में दूसरे व्यक्ति की नाक चबा दी थी। अभी इस घटना को एक ही दिन हुआ था कि सोमवार शाम को दूसरे गांव में दो युवक आपस में भिड़ गए। एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के धपोलासेरा के भदौरा गांव में सोमवार की शाम दो युवकों में आपसी लड़ाई हो गई एक युवक ने 45 साल के सुनील धपोला के सिर में लकड़ी से वार कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। घायल का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक भूपेंद्र घाटियाल ने बताया की हमले में सुनील के सिर में गंभीर चोट और हाथ फ्रेक्चर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर कोतवाल कैलाश नेगी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.