जमशेदपुर, जनवरी 31 -- बागुनहातु स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरना में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना से स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आगजनी में कक्षा 1 और 2 के बच्चों की किताबें, कॉपियां, चार्ट सहित कई शिक्षण सामग्री जलकर राख हो गईं, जबकि कुछ बेंच भी क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्व टूटी खिड़की के रास्ते स्कूल के अंदर घुसे और कक्षा में आग लगा दी। रात में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने स्कूल में आग जलती देखी और सामने दुकान चलाने वाले कंचन दत्ता से चाबी की व्यवस्था कराने को कहा। कंचन दत्ता ने रात करीब एक बजे प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सुबह करीब छह बजे प्रभारी प्रधानाचार्य ने कॉल बैक किया, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इससे पहले पुलिस और स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.