रांची, फरवरी 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यभर में नगर निकाय चुनाव में दलीय समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ बागी खुलकर मैदान में आ गए हैं। भाजपा को जहां सर्वाधिक बागी उम्मीदवारों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ सीटों पर कांग्रेस, झामुमो गठबंधन भी निकाय चुनाव में स्वरूप नहीं ले पाया। ऐसे में कई जगहों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। रांची में भाजपा में कसमकस, कांग्रेस-झामुमो आमने सामने रांची में ही भाजपा ने रोशनी खलखो को समर्थन दिया है तो उनके खिलाफ पार्टी की सुजाता कच्छप ताल ठोंक रही हैं। हालांकि पार्टी द्वारा संजय टोप्पो, राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप को मना लेने पर उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। वहीं, कांग्रेस ने रमा खलखो पर दांव खेला है। झामुमो ने सुजीत विनय आनंद कुजूर को समर्थन दिया है। झामुमो ने भी दल से जुड़े अजीत लकड़ा, क...