विकासनगर, मई 29 -- बाशिक महासू देवता की पालकी इस समय भ्रमण पर है। भ्रमण के तीसरे दिन देव पालकी मैन्दरथ से बागी गांव दो दिन प्रवास पूजन के लिए पहुंची। जहां महासू भक्तों ने जयकारे से पालकी का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र का भक्तिमय माहौल बना हुआ है। गुरुवार दोपहर में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों कार सेवकों, कारिंदों के साथ बाशिक महासू देवता की पालकी बागी के लिए रवाना हुई। गुरुवार और शुक्रवार दो अलग-अलग परिवारों की मन्नत पर देवता की पालकी पूजन प्रवास के लिए दोपहर बाद बागी गांव पहुंची। सबसे पहले देवता की पालकी बागी में बाशिक देवता मन्दिर गईं। मन्दिर में भेंट कर देव पालकी श्रद्धालुओं के घर में बिराजमान हो गई। खत बाबर का सबसे बड़ा जखोली मेला दो-तीन जून को कैमाड़ा में होता है। मेले की तिथि नजदीक आते ही खत बाबर के नौकरीपेशा लोगों का गांव आना शुरू हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.