कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले जिलास्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिलास्तरीय मुख्य समारोह बागीटांड़ स्टेडियम, कोडरमा में आयोजित किया जाएगा, जहां आवश्यक तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष बची तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाए। समारोह स्थल की साफ-सफाई, आगंतुकों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था, पेयजल, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व सुविधा संबंधी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों की तैयारियाँ भी समय पर पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.