रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने सोमवार को ग्राम बागवाला में मुख्य मार्ग की मरम्मत कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। यह मार्ग नेशनल हाईवे को बागवाला गांव से जोड़ता है और लंबे समय से जर्जर हालत में था। विधायक अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बागवाला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते भारी वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। इसका असर गांव के मुख्य मार्ग की हालत पर पड़ा, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि मार्ग की मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि बागवाला क्षेत्र से होकर रिंग रोड भी गुजर रही है, जिसका निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स के पूरा होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.