पटना, जनवरी 19 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा है कि बागवानी में नवाचार से राज्य की खेती का पैटर्न बदलेगा। इसी उद्देश्य से जमुई जिले के चयनित प्रगतिशील किसानों को देश के प्रतिष्ठित कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थानों में भेजा जा रहा है ताकि वे आधुनिक, वैज्ञानिक और नवाचार आधारित कृषि तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से सीख सकें। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद ये किसान अपने क्षेत्र में अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। आधुनिक खेती को बढ़ावा देंगे। जनवरी 2026 में दो और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 19 जनवरी से 20 किसानों का एक दल आईसीएआर हजारीबाग में 5 दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। इससे रसायन मुक्त खेती और मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। 31 जनवरी को 20 किसानों का एक अन्य दल केंद्रीय उपोष्ण बागवानी ...