गढ़वा, जनवरी 31 -- रमना, प्रतिनिधि। मड़वनिया पंचायत अंतर्गत खररटिया बीज प्रगणन केंद्र के प्रांगण में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक के माध्यम कृषि एवं बागवानी के लिए प्रेरित करना है। उससे किसान अपनी आमदनी बढ़ाकर आर्थिक रूप से सबल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसानों को मशरूम उत्पादन,मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, मुर्गी एवं बकरी पालन की भी जानकारी दी जाएगी। माईनरोटी समग्र विकास रांची के तत्वावधान में संचालित उक्त प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक मुकेश कुमार एवं जयप्रकाश कुमार की ओर से एक सौ किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर रामकिशुन पासवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.