गुड़गांव, फरवरी 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अनुदान योजनाएं लागू की गई हैं। इनके अंतर्गत सब्जियों, मशरूम एवं आधुनिक तकनीक आधारित खेती के लिए किसानों को आकर्षक आर्थिक सहायता मिलेगी। सब्जियों की खेती पर किसानों को 15,000 से 25,500 रुपये प्रति एकड़ तक का प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा बांस आधारित सब्जी उत्पादन पर 31,250 से 53,125 रुपये, आयरन स्टेकिंग तकनीक पर 70,500 से 1,19,850 रुपये तक की सहायता दी जाएगी। वहीं प्लास्टिक मल्चिंग के लिए 2 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अनुदान मिलेगा। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मशरूम झोपड़ी निर्माण के लिए 22,500 से 25,500 रुपये तथा मशरूम ट्रे पर 15,000 से 25,500 रुपये प्रति किसान की सहायता दी जाएगी। बागवानी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.