हाथरस, मई 20 -- रानी अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जयंती पर हुई प्रतियोगिता डीआरबी कालेज में आयोजित हुई महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बागला इंटर कालेज की छात्रा ने दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। डीआरबी इण्टर कॉलेज हाथरस में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती के अवसर पर दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें परिक्रम (दौड़) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चाहत बागला इण्टर कॉलेज, द्वितीय स्थान काजल चौधरी, डीआरबी इण्टर कॉलेज एवं तृतीय स्थान रूबी सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कालेज प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरजोबाई कन्या इंटर कालेज, द्वितीय स्थान सरस्वती इण्टर कॉलेज एवं तृतीय स्थान डीआ...