जमशेदपुर, फरवरी 9 -- बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जलापूर्ति व्यवस्था रविवार को फिर चरमरा गई। बिष्टूपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में रॉ वाटर के स्विच बॉल का गेट टूट जाने से सुबह और शाम दोनों समय पानी की आपूर्ति बाधित रही। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस तकनीकी खराबी की सूचना पीएचईडी विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा और कनीय अभियंता आशुतोष को दी। विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और सोमवार तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले एक महीने से कॉलोनी में जलापूर्ति अनियमित है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर पीएचईडी अधिकारियों से जिला उपायुक्त तक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं ...