जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 168 लोगों के आंखों की जांच हुई है। जिसमें 54 में लोग मोतियाबिंद से पीड़ित मिले। रेड क्रॉस सोसाइटी के श्याम कुमार ने बताया कि, भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से मोतियाबिंद के सभी मरीजों का मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...