जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 12 जुलाई को बागबेड़ा के राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में दो मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण होगा। बताया जाता है कि, यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से रेड क्रॉस ने मंगलवार को विक्रमपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र में शिविर आयोजित किया था, जहां 62 ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और नेत्र जांच हुई। इस दौरान दो मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर ऑपरेशन के लिए बागबेड़ा बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.