जमशेदपुर, जनवरी 3 -- बागबेड़ा थाना अंतर्गत राम नगर हनुमान मंदिर के पास बीते दिनों काजल कुमारी का शव फंदे से लटका पाया गया था। इस मामले में नया मोड आया है। मृतिका के पिता उमाकांत सिंह के बयान पर बागबेड़ा थाना में पति आशीष सिंह और ससुर रामबदन सिंह को आरोपी बनाया है। पिता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2025 में उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पिता के अनुसार आशीष का अवैध संबंध भी था जिस कारण दोनों में झगड़ा भी होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.