जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- बागबेड़ा थाना अंतर्गत रामनगर हनुमान मंदिर के पास काजल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय काजल का पति आशीष कुमार सिंह काम से बाहर गया हुआ था। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर आशीष मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से काजल को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि आशीष टाटा स्टील में ठेका कर्मी है और घटना के वक्त वह ड्यूटी पर गया था। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि काजल की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। आरोप है कि आशीष का किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी से तंग आकर काजल ने आत्महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.