जमशेदपुर, फरवरी 22 -- बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से निर्धन परिवार की बेटियों का सामूहिक विवाह, सुंदर कांड पाठ एवं महाप्रसाद का वितरण शनिवार को किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में कार्यक्रम कैलाश धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी को सुबोध झा के जन्मदिन एवं 19 फरवरी को अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह में कोर्ट मैरिज, लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के माता-पिता की उपस्थिति एवं सहमति से कराया गया। इस मौके पर सुबोध झा ने कहा, कई ऐसे लड़के और लड़कियां हजारीबाग, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर से आए हुए थे, जिन्होंने कोर्ट मैरिज कर रखा था और सामूहिक विवाह में शामिल होना चाहते थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.