जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में काली मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लाभुकों के बीच निशुल्क कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह, यूथ इंटर के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह और समाजसेवी राजा ओझा बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...