जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर। केयर नेत्रम गुड विजन के तत्वावधान बागबेड़ा कालोनी रोड नंबर-04 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर में अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं वार्ड सदस्य सीमा पांडे शामिल हुए जिन्होंने पहले अपनी आंखों का जांच करवा कर शिविर का शुभारंभ किए। शिविर में 5 से 17 साल के बच्चों को निःशुल्क चश्मा दिया गया, जबकि 18 साल से ऊपर वाले को रियायती दर पर चश्मा उपलब्ध करवाया गया। कैंप में कुल 175 लोगों ने आंखों की जांच कराई, जिनमें से करीब 20 लोगों को चश्मा और दवाइयां दी गईं जबकि 10 मोतियाबिंद पीड़ित पाए गए। इन सभी का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉक्टर प्रताप मोदक, कृष्णा कुमार, मधु कुमारी, जीनत परवीन, पूजा कुमारी, रिजवान दानिश ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.