जमशेदपुर, अगस्त 8 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 में शुक्रवार को श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भूमि पूजन किया गया। इसमें बतौर यजमान बागबेड़ा क्षेत्र की जिला पार्षद डॉ कविता परमार, मुखिया राजकुमार गोंड, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, समाजसेवी मधु पांडेय उपस्थित थे। पूजा समिति के सदस्य निखिल तिवारी के पिताजी के असामयिक निधन के कारण बहुत हीं शांत ढंग से भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न किया गया। विदित है कि बागबेड़ा हाऊसिंग कॉलोनी पूजा पंडाल जमशेदपुर के बेस्ट पंडालों में स्थान रखता है। इस बार पंडाल के रूप में इंद्र लोक बना मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। इंद्र लोक देवताओं का पसंदीदा स्थान होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए मां को प्रसन्न करने का प्रयास पूजा समिति द्वारा किया जाएगा। आज भूमि पूजन में समिति के अध्यक्ष अंसूल कुमार, ...