जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- जमशेदपुर। बागबेडा पंचायत क्षेत्र के कचरे को जुगसलाई नगर परिषद हटाएगी। पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में दर्जनभर लोगों ने सफाई की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजुमदार से कार्यालय मे मिलकर ज्ञापन सौंपा था। पंचायत प्रतिनिधियों ने मजार, गांधीनगर, रामनगर, थाना रोड, कीताडीह त्रिमूर्ति चौक, शिव मंदिर एवं अन्य ऐसे जगहों से रामनवमी आखाड़ा जुलुस व चैती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलुस के मद्देनजर तत्काल साफ कराने की पर जोर दिया था। इससे जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी और जुगसलाई नगर परिषद को सफाई का आदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.