हापुड़, मार्च 23 -- गायत्री राइफल क्लब बडौत बागपत में आयोजित तृतीय अर्शदीप सिद्धू मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पांच छात्राओं ने भाग लेकर मैडल झटके। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रा अदिति चौधरी ने चैंपियन ऑफ चैंपियन प्रथम ट्रॉफी के साथ 1100 रुपये का नगद पुरस्कार जीता। शेष चार छात्राओं ने अपनी अपनी कैटेगिरी में पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अराध्या बाना ने गोल्ड, वान्या गुप्ता ने सिल्वर, उर्वी त्यागी ने सिल्वर और परिधि त्यागी ने ब्रॉन्ज मैडल जीता। प्रतियोगिता में लगभग 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्राओं को बधाईयां दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.