बागपत, जनवरी 28 -- बागपत। बागपत-मेरठ हाईवे पर बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक एकाएक हाईवे पर आए ट्रक में जा घुसी। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका पिता, मां और चाचा गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए मृतका बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कर्मअलीपुर गांव निवासी भूषण बुधवार की दोपहर अपनी पत्नी रानी, तहेरे भाई कालूराम और पांच वर्षीय बेटी शिवांसी के साथ बागपत के बाजार में वाशिंग मशीन खरीदने के लिए थे। ये सभी एक ही बाइक पर सवार होकर बागपत आए थे। बताया जाता है कि शाम के समय ये सभी बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक बागपत-मेरठ हाईवे पर बाघू गांव के पास पहुंची, तो सामने एकाएक ट्रक आ गया। जिसके बाद ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.