बागपत, अगस्त 13 -- बागपत शहर में बुधवार को नगर पालिका प्रशासन के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें स्कूली बच्चे और वार्ड सभासद शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता और अमर शहीदों के नारे लगाए, जिससे माहौल देशभक्तिमय हो गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत बुधवार को बागपत नगर पालिका प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पालिका के अधीशासी अधिकारी केके भड़ा ने किया। उन्होंने पालिका कर्मचारियों, स्कूली बच्चों व तिरंगे से सजे सरकारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पालिका कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ने राष्ट्र वंदना चौक, शौकत बाजार, ईदगाह रोड, पक्का घाट मंदिर और कोर्ट रोड पर भृमण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के तराने गाए गए। स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिससे लोगों में देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.