बागपत, फरवरी 2 -- यूपी के बागपत जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में सक्रिय था और संगठित रूप से वन्यजीवों का शिकार कर उनके शवों की तस्करी करता था। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लेकिन इन शिकारियों को अनोखी सजा दी गई। जब कान पकड़कर 'मुर्गा' बने। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान खन्ना नाथ, दुलीचंद, साजन नाथ, बाली नाथ, विकास, अर्जुन और रोहन कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बागपत जिले के जंगलों और वन क्षेत्रों में अवैध रूप से जानवरों का शिकार करते थे और बाद में उनके शवों को हरियाणा के सो...