मेरठ, नवम्बर 11 -- मेरठ-बागपत हाईवे के बालैनी टोल प्लाजा पर सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मरने वाले दोनों युवक मेरठ के रहने वाले हैं। घटना का पता चलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मेरठ के रिठानी निवासी दिनेश, नितिन और भूपेंद्र हरियाणा के बहालगढ़ में रंगाई-पुताई का कार्य कर रहे थे। सोमवार दोपहर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। नितिन और दिनेश ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घ...