बागपत, फरवरी 15 -- बागपत। पुरा महादेव मंदिर पर चल रहे फाल्गुनी मेले में महाशिवरात्रि पर रविवार को शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 12 बजे तक दो लाख से अधिक शिवभक्तों और कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। वहीं, डीएम और एसपी मेला क्षेत्र में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह से ही पुरा महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शिवभक्त और कांवड़ियों ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए भगवन आशुतोष का जलाभिषेक किया। परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। जिलाधिकारी अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय और एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने मेला क्षेत्र में भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक दो लाख से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.