बागपत, जनवरी 3 -- समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को देश की पहली महिला शिक्षिका व समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके संघर्षों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने स्त्री शिक्षा, सामाजिक समानता और जातिवाद के खिलाफ जो संघर्ष किया, वह आज भी मार्गदर्शक है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श भी किया। समाज में सामाजिक न्याय और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला, नगर व युवा इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...