बागपत, अक्टूबर 10 -- नेशनल हाइवे 334 बी पर हरियाणा के सोनीपत जनपद में पलड़ी कलां और खेवड़ा की बीच सड़क हादसे में दोझा गांव के दो किसान के बेटों की मौत हो गई। इससे दोनों परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। एक साथ दो मौत हो जाने से गांव में शोक छा गया। दोझा गांव से कुछ किसान गुरुवार को एक पिकअप गाड़ी में सब्जी भिंडी लेकर आजदपुर मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाइवे 334 बी पर पलड़ी कलां और खेवड़ा की बीच में पिकअप गांडी में पेंचर हो गया। चालक ने पेंचर लगवाने के लिए गाड़ी सड़क किनारे साईड में खड़ी की थी, तभी उसी पीछे से एक कैंटर गाड़ी ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में बैठे शाकिब उम्र 21 वर्ष और अक्षय उम्र 16 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान गाड़ी में सवार कई किसान भी घायल हुये हैं, जिन्हें सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.