बागपत, अक्टूबर 7 -- बागपत। रमाला क्षेत्र के किरठल गांव में 12वीं के छात्र ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले छात्र ने परिजनों को मोबाइल पर गुड बाय का मैसेज भेजा और फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस को शव को फंदे से नीचे नहीं उतारने दिया। पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी तलाश में कई बार घर पर दबिश दी थी। किरठल निवासी 19 साल सन्नी पुत्र धर्मेन्द्र 12वीं का छात्र था। कई दिन पहले उसके साथी के साथ लूंब गांव के एक युवक का झगड़ा गया था। इस बात को लेकर 27 सितंबर को किरठल और लूंब के युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। लूंब के युवकों ने सन्नी, उसके भाई बोबी समेत कई के खिलाफ रमाला थाने में चार अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.