बागपत, जून 19 -- टिकरी कस्बे में एक गाय ने दो मुंह और तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया है। इस अजीब बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। दरअसल, कस्बा टिकरी की दाबड़ा पट्टी के रहने वाले पशुपालक जाहिद काफी लंबे समय से गाय पालते आ रहे हैं। गुरुवार सुबह उसकी एक गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया, जिसे देखकर सभी लोग अचंभित रह गए। गाय के इस बछड़े के दो मुंह और तीन आंख हैं। यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। गाय के इस अजीब बच्चे को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। कुछ लोगों को कहना है कि इस कलयुग में यह ईश्वर का एक अनोखा चमत्कार है जो ऐसा देखने को मिल रहा है, ऐसी घटनाएं कम ही होती हैं। वहीं मुस्लिम गो पालक जाहिद का कहना है कि यह कुदरत का करिश्मा है। गाय व बछड़ा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.