बागपत, अप्रैल 7 -- एटीएम में डालने के लिए 5.26 करोड़ रुपये बैंक से लेकर उनको हड़प कर जाने वाले मुख्य आरोपियों रॉकी और गौरव की निशानदेही पर पुलिस ने शामली और बागपत के दो गांवो से करीब पांच करोड़ रुपए बरामद किए हैं। कोर्ट से बागपत पुलिस को आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मिला था, जिसके चौथे दिन रविवार को पुलिस के हाथ ये बड़ी सफलता लगी है। गौरव ने आरिफपुर खड़खड़ी गांव में अपने घर में गड्ढा खोदकर तो रॉकी ने अपने गांव हसनपुर जिला शामली में खेत में रुपये दबाए हुए थे। रिमांड की अवधि पूरी होने पर सोमवार (आज) को इन दोनों के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर समेत सभी छह आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। दोनों मुख्य आरोपी गौरव निवासी आरिफपुर खड़खड़ी और रॉकी निवासी हसनपुर जिला शामली 25 मार्च को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए थे। दरअसल, बागपत जनपद के एट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.