बागपत, जनवरी 21 -- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बागपत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2027 में यूपी जीतने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव दिन में सपने देख रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल को प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। सपा सरकार में किस प्रकार गुंडागर्दी, अपहरण, हत्या, लूट जैसी घटनाएं आम थी, उसे कभी बुलाया नहीं जा सकता। बृजेश पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है तथा प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में बिजली की स्थिति एक सप्ताह रात और एक सप्ताह दिन में आने की परंपरा थी, जो अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने के रूप में परिवर्तित हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.