बागपत, सितम्बर 3 -- जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। विभिन्न गांवों में आधे दर्जन मकान की छत व दीवार गिरने से दो महिलाओं सहित तीन व्यक्ति मकान के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। छपरौली के नांगल व चान्दनहेडी गांव में दो मकान गिरने से शोभा देवी, उसकी 14 वर्षीय पुत्री व एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गये है। नांगल गांव में एक महिला शोभा देवी अपने दो बच्चों के साथ रहकर गुजारा बसर कर रही थी। शोभा देवी का मकान कच्चा होने की वजह से बुधवार सुबह तीन बजे के करीब भरभराकर गिर गया। मकान के अन्दर शोभा देवी, उसके दो बच्चे सो रहे थे। जैसे ही मकान गिरा तो चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गये और आनन फानन में मलबे में दबे शोभा देवी व उसकी पुत्री व लड़के को किसी तरह से बाहर निकाला। पुलिस ने तुरंत घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.